प्रतापगढ़ : पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक बरामद किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। जिले में वध के लिए ले जाये जा रहे गोवंश से भरे ट्रक को भुपियामऊ पुलिस ने रविवार को बरामद किया। पुलिस के अनुसार यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र भुपियामऊ चौकी अंतर्गत चौराहे के समीप ओवर ब्रिज का है। पुलिस ने जौनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक को भुपियामऊ चौराहे के समीप ओवर …

प्रतापगढ़। जिले में वध के लिए ले जाये जा रहे गोवंश से भरे ट्रक को भुपियामऊ पुलिस ने रविवार को बरामद किया।

पुलिस के अनुसार यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र भुपियामऊ चौकी अंतर्गत चौराहे के समीप ओवर ब्रिज का है।

पुलिस ने जौनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक को भुपियामऊ चौराहे के समीप ओवर ब्रिज के नीचे उस समय पकड़ा जब चौकी के सिपाही प्रशांत, विजय, नरेश, मनीष गश्त कर रहे थे।

ट्रक की जांच करने पर उसमें छटपटाती गायें मिलीं। इस बीच ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जब ट्रक में लगे लकड़ी के पटरों को हटाकर देखा गया तो जिसमें कुल लगभग 15 गोवंश लदे हुए थे।

ट्रक में लदे गोवंश को कटरा महकनी गौशाला में मेडिकल कराकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात तस्करों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पढ़ें-बुलंदशहर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गो तस्कर गिरफ्तार

संबंधित समाचार