अयोध्या: बेसिक शिक्षा परिषद में अब हर ब्लाक पर रखे जाएंगे डाटा एंट्री ऑपरेटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में अब छात्र-छात्रओं की पढ़ाई पर विशेष जोर होगा। स्कूलों का पठन-पाठन प्रभावित न हो, इसके लिए हर विकासखंड स्तर पर दो डाटा एंट्री ऑपरेटर रखे जाएंगे, जो बच्चों के आधार सत्यापन के साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प आदि की सूचनाएं यू-डायस व प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। बेसिक …

अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में अब छात्र-छात्रओं की पढ़ाई पर विशेष जोर होगा। स्कूलों का पठन-पाठन प्रभावित न हो, इसके लिए हर विकासखंड स्तर पर दो डाटा एंट्री ऑपरेटर रखे जाएंगे, जो बच्चों के आधार सत्यापन के साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प आदि की सूचनाएं यू-डायस व प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश है कि हर छात्र-छात्र का पंजीकरण प्रेरणा पोर्टल व यू-डायस पर किया जाए, तभी नामांकन माना जाएगा। साथ ही बच्चों का आधार सत्यापन किया जाए। यदि किसी बच्चे के पास आधार नहीं है तो तत्काल बनाकर उसे पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इन सभी कार्यों का जिम्मा शिक्षकों को सौंपा गया, प्रयास के बाद भी पोर्टल पर नामांकन अपलोड करने का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ सका, जिसे लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक ने निर्देश दिया है कि स्कूलों में कार्य की अधिकता व उसे तय समय में कराने के लिए जाब वर्क के आधार पर खुले बाजार से दो डाटा इंट्री आपरेटर की सेवाएं अस्थायी रूप से ली जाएं।

आपरेटरों को मई से 31 जुलाई तक रखे जाने की स्वीकृति दी है

आपरेटरों को मई से 31 जुलाई तक रखे जाने की स्वीकृति दी है। ऑपरेटर को प्रतिदिन अधिकतम 435.23 रुपये प्रतिदिन पारिश्रमिक दिया जाएगा। इस पर व्यय होने वाले धन का भुगतान जिला कार्यक्रम के तहत किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि जिला व ब्लाकस्तर पर यू डायस पर 2021-22 की डाटा इंट्री, आपरेशन कायाकल्प के तहत 19 अवस्थापना सुविधाओं के लिए ब्लाक में हर माह फीडिंग होनी है। इसके अलावा आधार का सत्यापन, मानव संपदा पोर्टल पर नवीन नामांकन की इंट्री आदि होनी है। इसी को लेकर डाटा इंट्री आपरेटर रखे जाने हैं। जिले में कुल 11 ब्लाकों में मिला कर 22 ऑपरेटर रखे जायेगें। इनका चयन शीघ्र ही किया जाएगा।

पढ़ें-बहराइच: आत्महत्या करने वाले युवक को मिला इंसाफ, पत्नी समेत तीन को पांच साल की सजा

संबंधित समाचार