बहराइच: वेतन न मिलने से नाराज आशाओं का प्रदर्शन, सीएचसी अधीक्षक पर लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर विकास खंड में कार्यरत आशाओं को कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज आशाओं ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि काम करने के बाद भी सीएचसी अधीक्षक की लापरवाही से वेतन नहीं मिल रहा है। पयागपुर विकास खंड के विभिन्न गांव में 70 …

बहराइच। पयागपुर विकास खंड में कार्यरत आशाओं को कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज आशाओं ने रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि काम करने के बाद भी सीएचसी अधीक्षक की लापरवाही से वेतन नहीं मिल रहा है।

पयागपुर विकास खंड के विभिन्न गांव में 70 से अधिक आशा कार्यकर्ता की तैनाती है। यह सभी स्वास्थ्य योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में प्रसव कराने का काम करती है। लेकिन इन सभी आशाओं का कई माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज आशाओं ने रविवार सीएचसी परिसर में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

सभी ने कहा कि सीएचसी अधीक्षक संदीप मिश्रा ऊपर से वेतन न आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। जबकि बीसीपीएम हम सभी के वेतन की रिपोर्ट नहीं बनाते हैं। परेशान होकर सभी ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी ने सीएमओ को ज्ञापन भेजा।

इस दौरान काफी संख्या में आशाएं मौजूद रहीं। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. संदीप मिश्रा से वार्ता के लिए फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कल मामले पर बात करते हैं। वेतन कर्मियों को मिलना चाहिए।

पढ़ें-कानपुर: आशाओं ने किया प्रदर्शन, निश्चित मानदेय दिए जाने की उठाई मांग

संबंधित समाचार