शिवसेना ने लगाये होर्डिंग ‘असली आ रहा है नकली से सावधान’, राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर गरमाई सियासत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर सियासत गरमाती ही जा रही है। 5 जून को प्रस्तावित उनके अयोध्या दौरे को लेकर अब तो होर्डिंग वार भी शुरू हो गया है। दरअसल शिवसेना नेता व महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी अयोध्या दौरे की घोषणा कर चुके हैं। इसे लेकर अयोध्या …

अयोध्या। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर सियासत गरमाती ही जा रही है। 5 जून को प्रस्तावित उनके अयोध्या दौरे को लेकर अब तो होर्डिंग वार भी शुरू हो गया है। दरअसल शिवसेना नेता व महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी अयोध्या दौरे की घोषणा कर चुके हैं। इसे लेकर अयोध्या में शिवसैनिकों ने आदित्य ठाकरे के पोस्टर लगाने शुरू कर दिए। एक पोस्टर में लिखा गया है, असली आ रहा है नकली से सावधान! बढ़ती रार को देखते हुए प्रशासन ने पोस्टर उतरवा लिए हैं।

अयोध्या की सड़कों पर शनिवार की शाम को विवादित होर्डिंग्स लगाई गई थी, जिसमें मनसे प्रमुख राज ठाकरे के अयोध्या आगमन को लेकर कटाक्ष किया गया था। इसमें स्वर्गीय बाला साहब ठाकरे महाराष्ट्र के साथ सीएम उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे की फोटो लगी थी, जिसमें लिखा था कि असली आ रहे हैं नकली से सावधान। इससे पहले बीते दिनों मनसे की तरफ से भी लगाई गई होर्डिंग्स में लिखा था कि राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी।

दोनों ही पार्टियों के होर्डिंग्स को जिला प्रशासन ने चंद घंटों के अंदर ही हटवा दिया है। गौरतलब है कि दोनों दलों के लोग अयोध्या के संतों के साथ जिला प्रशासन व शासन के लोगों से अपने पक्ष में माहौल करने के लिए लगातार सम्पर्क कर रहे हैं। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख व विक्रमादित्य महोत्सव न्यास के अध्यक्ष स्वामी राजकुमार दास ने बताया कि अयोध्या के संत सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हैं, जिसके लिए ऊपर से हरी झंडी होगी हम लोग उसी के साथ हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: राज ठाकरे के विरोध में कैसरगंज सांसद ने जगह-जगह लगवाए पोस्टर

संबंधित समाचार