संभल : मानसिक तनाव के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र में युवक ने हाईवे किनारे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार को थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव निवासी विनीत कुमार (28) पुत्र रामवीर सिंह ने संभल गवां मार्ग पर लधनपुर और नारंगपुर गांव …

संभल/सौंधन, अमृत विचार। कैलादेवी थाना क्षेत्र में युवक ने हाईवे किनारे पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।

रविवार को थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव निवासी विनीत कुमार (28) पुत्र रामवीर सिंह ने संभल गवां मार्ग पर लधनपुर और नारंगपुर गांव के बीच हाईवे के किनारे शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने सड़क किनारे पेड़ से युवक का शव लटके देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर दौड़ कर पहुंच गए। इसी बीच युवक के परिजन में मौके पर पहुंच गए।

युवक की मौत से उनमें चीख पुकार मच गई। युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों के अनुसार युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह नशे का सेवन भी करता था। रविवार को युवक की पत्नी अंजनी दोनों बेटियों सहित शादी समारोह में मायके गई हुई थी। युवक घर पर अकेला था। तभी दोपहर को युवक ने नारंगपुर के नजदीक हाईवे के किनारे खंदक में लगे शीशम के पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

 

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिये चार कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार