अयोध्या: खेत में लगे कटीले तार में छोड़ा करंट, महिला की चपेट में आने से मौत, तीन के खिलाफ केस दर्ज
मिल्कीपुर/अयोध्या। जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के रेवना गांव में करंट की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में इनायत नगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। इनायतनगर थाना क्षेत्र के …
मिल्कीपुर/अयोध्या। जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के रेवना गांव में करंट की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में इनायत नगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। इनायतनगर थाना क्षेत्र के हैरिग्टनगंज चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवना में 70 वर्षीय वृद्ध महिला चंद्रावती पत्नी श्रीधर मिश्रा शौच के लिए निकली थीं।
गांव के बगल में स्थित खेत में जितेंद्र कुमार उर्फ तन्नू, सोनू, अजय, पुत्रगण अमरनाथ मिश्रा ने अपने खेत के चारों तरफ लगाए गए कटीले तारों में करंट दौड़ा रखा था, जिसकी चपेट में आने से चंद्रावती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों का आरोप है कि जितेंद्र के द्वारा कई दिनों से खेत में करंट लगा दिया जाता था, जिसकी वजह से कुछ दिन पूर्व दो गाय भी करंट की चपेट में आने से मर गई थी।
इसके बावजूद जितेंद्र ने करंट को नहीं हटाया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज उप निरीक्षक यशवंत द्विवेदी ने वृद्ध महिला के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में महिला के बेटे राजमणि की तहरीर पर सोनू, अजय और जितेंद्र पुत्रगण अमर नाथ मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत पर भड़के परिजन, लगाया जाम
