हल्द्वानी: साली को बहला फुसलाकर होटल में ले गया जीजा, फिर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। जीजा साली को बहला-फुसला कर होटल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को बचाने पहुंची पत्नी को आरोपी ने बुरी तरह पीट दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनका दामाद किच्छा में …

हल्द्वानी,अमृत विचार। जीजा साली को बहला-फुसला कर होटल ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को बचाने पहुंची पत्नी को आरोपी ने बुरी तरह पीट दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनका दामाद किच्छा में रहता है। बीती 25 अप्रैल को उनका दामाद अपनी 18 वर्षीय साली को बहला-फुसला कर एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर भगा दिया। यहां से पीड़िता ने अपनी बहन को फोन किया। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गई।

पत्नी ने पति की इस करतूत का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के पिता का आरोप है कि दामाद दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। फिलहाल आरोपी फरार है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज