बरेली: बिजली के खंभे से गिरकर कर्मचारी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृरत विचार, बरेली। कुतुबखाना क्षेत्र स्थित बिजली के पोल पर कार्य कर रहा ठेकाकर्मी रविवार की दोपहर करंट लगने से नीचे गिरकर घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तिकुनिया निवासी ज्ञानेंद्र कुमार बिजली विभाग में प्राइवेट ठेकेदार के यहां कर्मचारी है। रविवार को वह कुतुबखाना क्षेत्र स्थित …

अमृरत विचार, बरेली। कुतुबखाना क्षेत्र स्थित बिजली के पोल पर कार्य कर रहा ठेकाकर्मी रविवार की दोपहर करंट लगने से नीचे गिरकर घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तिकुनिया निवासी ज्ञानेंद्र कुमार बिजली विभाग में प्राइवेट ठेकेदार के यहां कर्मचारी है। रविवार को वह कुतुबखाना क्षेत्र स्थित पोल पर चढ़कर विद्युत लाइन पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान लाइन में जनरेटर का करंट आ गया।

लाइन में करंट आने से ज्ञानेंद्र को झटका लगा और विद्युत पोल से नीचे जमीन पर गिरकर घायल हो गया। साथियों ने इसकी सूचना तुरंत ठेकेदार को दी और युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। घायल ज्ञानेंद्र ने बताया कि विद्युत पोल से नीचे गिरने के कारण उसकी कमर में चोट आई है। लाइन पर काम करने के लिए ठेकेदार ने शटडाउन लिया था, लेकिन लाइन में जनरेटर का करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आने से नीचे गिरकर घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: समर सीजन में ट्रेनों की लेटलतीफी ने किरकिरा किया सफर

संबंधित समाचार