अमरोहा : दो बाइकों की भिड़ंत में कुएं में गिरी महिला, चार लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के अलीगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। बाइक पर सवार महिला मार्ग के किनारे कुएं में जा गिरी। लोगों ने बमुश्किल महिला को कुएं से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर तीन घायल की …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के अलीगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। बाइक पर सवार महिला मार्ग के किनारे कुएं में जा गिरी। लोगों ने बमुश्किल महिला को कुएं से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर तीन घायल की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

रविवार को ग्राम वुरावली निवासी राशिद पुत्र शौकीन बाइक से किसी कार्य के लिए हसनपुर रहा था। जैसे ही वह ग्राम मंगरौली के निकट पहुंचा तो हसनपुर दिशा की तरफ से आ रहे बाइक सवार शानू, जुनैद एवं फिरदोस से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि फिरदौस बाइक से उछलकर सड़क किनारे कुएं में जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से फिरदोस को बमुश्किल कुए से निकाला गया। ग्रामीणों ने चारों घायलों को उपचार के लिए हसनपुर नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने चारों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : शाहबाद-आंवला मार्ग पर दो बाइकों में भिडंत, एक की मौत

संबंधित समाचार