रामपुर : ईद मिलन समारोह में पेश की सौहार्द की मिसाल
रामपुर, अमृत विचार। गांधी समाधि रंगोली मंडप मे हिंद भाईचारा समिति, वर्क संस्था के तत्वाधान मे ईद मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें वेद का पाठ गायत्री मंत्र, कुरान सहित गुरुग्रंथ साहिब बाइबिल पाठ से शुरू हुआ। समिति के अध्यक्ष धनंजय पाठक ने कहा कि हम हर संभव प्रयास करते है। जिससे समाज में एकता कायम …
रामपुर, अमृत विचार। गांधी समाधि रंगोली मंडप मे हिंद भाईचारा समिति, वर्क संस्था के तत्वाधान मे ईद मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें वेद का पाठ गायत्री मंत्र, कुरान सहित गुरुग्रंथ साहिब बाइबिल पाठ से शुरू हुआ। समिति के अध्यक्ष धनंजय पाठक ने कहा कि हम हर संभव प्रयास करते है। जिससे समाज में एकता कायम रहे।
रविवार को ईद मिलन समारोह में बोलते हुए वर्क संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल्ला तारिक ने कहा कि पिछले कई सालों से आयोजित किया जाता है। लेकिन कोविड-19 के चलते दो साल से नहीं हो पाया था। कहा कि वर्क पिछले 37 साल से साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए कार्य कर रहे है, आगे भी करते रहेंगे अब्दुल्ला तारीक ने कहा कुछ लोग वर्क का नाम लेकर बहुत से कार्य करते है लेकिन हम अपना सदस्यों को आईडी कार्ड जारी करते हैं व उन्हीं को रजिस्टर्ड मेंबर कहते है यदि कोई हमारे कार्यों से खुश हैं और कही भी कार्य करता है।
इस मौके पर भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता, समाजसेवी सरदार अवतार सिंह,डा. गौहर अली, राहुल, विशाल, अनुज, सन्नी ठाकुर, शीराज़ खान, मुदासिर अली खान, डा. जौहर अली, कुंवर पाल सिंह, राजकुमार, आरके दक्ष, सुहेल खान, मुसर्रत अली, हामिद रज़ा आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: संदिग्ध परिस्थितयों में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, प्रेमी की मौत
