बरेली: रेलकर्मियों की ऐतिहासिक हड़ताल को किया याद
अमृत विचार, बरेली। 8 मई 1974 को हुई रेलवे की ऐतिहासिक हड़ताल को पूरे 48 साल हो गए। जिसको रिटायर रेलकर्मियों ने याद किया। रिटायर रेलकर्मी कामरेड बहादुर खान ने बताया कि हड़ताल के दौरान एआरडी शर्मा, राजकुमार शर्मा ने जोर शोर से हिस्सा लिया था। तत्कालीन सरकार ने एचएन पाठक, छोटेलाल और पूर्व मंडल …
अमृत विचार, बरेली। 8 मई 1974 को हुई रेलवे की ऐतिहासिक हड़ताल को पूरे 48 साल हो गए। जिसको रिटायर रेलकर्मियों ने याद किया। रिटायर रेलकर्मी कामरेड बहादुर खान ने बताया कि हड़ताल के दौरान एआरडी शर्मा, राजकुमार शर्मा ने जोर शोर से हिस्सा लिया था। तत्कालीन सरकार ने एचएन पाठक, छोटेलाल और पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष बहादुर खान को गिरफ्तार करा दिया था। बोनस की मांग को लेकर बरेली के साथी एक महीने तक सेंट्रल जेल में रहे। इस दौरान उन पर जुल्म किए गए। आखिर में तत्कालीन सरकार को झुकना पड़ा और मजदूरों की मांगें मानी गईं। आज जिन कर्मचारियों को बोनस मिला है, यह यूनियन के पुराने साथियों और आल इंडिया रेलवे फेडरेशन की देन है।
ये भी पढ़ें- बरेली: तहसील सदर में 26 साल से जमे होने से अर्दली की भ्रष्टाचार में संलिप्तता बढ़ी
