लखनऊ: फोन पर मंगेतर से लड़ाई करने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थानाक्षेत्र में मंगेतर से लड़ने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक को फंदे से लटकता देख परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने थाने में मंगेतर के खिलाफ तहरीर दी …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थानाक्षेत्र में मंगेतर से लड़ने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक को फंदे से लटकता देख परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने थाने में मंगेतर के खिलाफ तहरीर दी है।

दुबग्गा थानाक्षेत्र के आम्रपाली कॉलोनी निवासी प्रीतम (22) की शादी मोहनलालगंज की एक युवती से तय हुई थी। मंगेतर से उसकी फोन पर रोजाना बातचीत होती थी। दिसंबर में शादी होनी थी। परिजनों का आरोप है कि प्रीतम अपनी मंगेतर से परेशान हो चुका था। वह कॉल पर ज्वैलरी और रुपयों की मांग रही थी। कचहरी पर प्रीतम फोटोस्टेट की दुकान पर काम करता था।

जिस वजह से उसकी आमदनी मंगेतर की मांग से बहुत कम थी। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। इससे प्रीतम तनाव में रहने लगा था। बीते शनिवार को किसी बात फोन पर प्रीतम की मंगेतर से लड़ाई हो गई। फिर वह देर रात अपने कमरे में सोने के लिए गया। जहां उसने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रीतम की मौत के बाद परिजनों ने दुबग्गा थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: मवेशी चराने गए चार बच्चे नदी में नहाते समय डूबे, दो की मौत, गांव में मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका