उन्नाव: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की मौत, दो घायल
उन्नाव। ट्रैक्टर में तरबूज लादकर मंडी जा रहे किसानों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। …
उन्नाव। ट्रैक्टर में तरबूज लादकर मंडी जा रहे किसानों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
कानपुर जनपद के बिल्हौर थानाक्षेत्र के बरंडा गांव निवासी छंगा पुत्र नेकराम गांव के ही विद्यासागर पुत्र सूरज प्रसाद व मौलाना के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर तरबूज लादकर बांगरमऊ मंडी बेचने आ रहे थे। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या-228 गांव सिरधरपुर के पास सोमवार सुबह पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ डाक्टर ने छंगा (65) पुत्र स्व. नेकराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथ बैठे विद्यासागर व मौलाना का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक बांगरमऊ कोतवाली बृजेंद्र नाथ शुक्ल ने बताया कि परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पढ़ें-उन्नाव: कोटेदार के बेटे की चेहरा कुचलकर हत्या, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
