बहराइच: पावर हाउस के मुख्य ट्रांसफार्मर में लगी आग, राहगीर सहमे
बहराइच। जिले के महसी में स्थित विद्युत उपकेंद्र में लगा मुख्य ट्रांसफार्मर अधिक भार के चलते जल गया। आग इतनी भीषण थी कि राहगीर भी सहम गए। ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र के लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। सभी गर्मी से व्याकुल हैं। महसी में उपकेंद्र स्थित है। उपकेंद्र के मुख्य ट्रांसफार्मर में …
बहराइच। जिले के महसी में स्थित विद्युत उपकेंद्र में लगा मुख्य ट्रांसफार्मर अधिक भार के चलते जल गया। आग इतनी भीषण थी कि राहगीर भी सहम गए। ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र के लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। सभी गर्मी से व्याकुल हैं।
महसी में उपकेंद्र स्थित है। उपकेंद्र के मुख्य ट्रांसफार्मर में रात में अधिक भार के चलते आग लग गई। आग ने पूरे ट्रांसफार्मर को आगोश में ले लिया। उपकेंद्र के चबूतरे भर में आग फैल गई। वहीं आग की लपट सीतापुर बहराइच मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों को भी परेशान किया। सभी दूसरे से आवागमन करने को विवश दिखे। आग लगने से पूरा ट्रांसफार्मर जल गया।
क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान हैं। दर्जनों गांव के लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि ट्रांसफार्मर मौके पर भेज दिया गया है। बदले जाते ही लोगों को बिजली सप्लाई मिलनी शुरू हो जाएगी।
पढ़ें-बाराबंकी: यूकेलिप्टस के पेड़ पर दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत का माहौल, वन विभाग ने शुरू की कांबिंग
