रायबरेली: पुलिस चौकी पर चला बुलडोजर, दर बदर हुए पुलिसकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली । सरकार का बुलडोजर अब पुलिस के अनाधिकृत भवन पर भी चलने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की पुलिस चौकी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। विगत कई दशक से अस्पताल परिसर में चल रही पुलिस चौकी का भवन ध्वस्त कर दिया गया है। बुलडोजर ने पुलिस चौकी को तहस नहस …

रायबरेली । सरकार का बुलडोजर अब पुलिस के अनाधिकृत भवन पर भी चलने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की पुलिस चौकी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है।

विगत कई दशक से अस्पताल परिसर में चल रही पुलिस चौकी का भवन ध्वस्त कर दिया गया है। बुलडोजर ने पुलिस चौकी को तहस नहस कर दिया है। यह कार्रवाई सीएमएस डा नीता साहू के निर्देश पर की गई है । जिला अस्पताल परिसर में संचालित पुलिस चौकी का भवन अवैध था। इसकी अनुमति भी स्वास्थ विभाग से नहीं ली गई थी ।

पुलिसिया हनक के बल पर अस्पताल परिसर में पुलिस वालों ने कब्जा कर लिया था । अब अस्पताल परिसर की सड़कों के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। जिसके कारण पुलिस चौकी को ध्वस्त कर दिया गया है । पुलिस चौकी गिराने के बाद चौकी में तैनात पुलिस कर्मी दर बदर हो हो गए हैं । अब पुलिस विभाग उनके लिए नया ठिकाना तलाश करेगा ।

पढ़ें-कानपुर: डीजी कॉलेज की चौथी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत गंभीर, हैलट में भर्ती

संबंधित समाचार