रायबरेली: लेनदेन के विवाद को लेकर आरोपी ने महिला को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
रायबरेली। रुपए के आपसी लेन देन के मामले को लेकर एक व्यक्ति ने महिला को धारदार हथियार से काटकर मार डाला। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे सुरजी मजरे सतवा खेड़ा का है। गांव की महिला का मनीष नाम के व्यक्ति से रुपए के लेन देन को …
रायबरेली। रुपए के आपसी लेन देन के मामले को लेकर एक व्यक्ति ने महिला को धारदार हथियार से काटकर मार डाला। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे सुरजी मजरे सतवा खेड़ा का है। गांव की महिला का मनीष नाम के व्यक्ति से रुपए के लेन देन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
सोमवार की दोपहर महिला रुपए मांगने उसके पास गई थी। जिसको लेकर युवक व महिला में वाद विवाद होने लगा। इस विवाद में हालात इतने बिगड़ गए कि युवक ने धारदार हथियार से महिला पर हमला बोल दिया और उस पर कई बार किए। जिससे महिला वहीं पर गिर गई और उसकी मौत हो गई है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
