अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने किया 580 यूनिट रक्तदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आईजी कविंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में अयोध्या परिक्षेत्र में रक्तदान का एक नया कीर्तिमान बना है। अब तक कुल 580 यूनिट रक्तदान कराकर उपलब्धि हासिल की गई है। परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी उनि. रणजीत यादव के नेतृत्व में 7 मई को पुलिस मित्र अमेठी द्वारा इंडो रामा थाना कमरौली जनपद …

अयोध्या। आईजी कविंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में अयोध्या परिक्षेत्र में रक्तदान का एक नया कीर्तिमान बना है। अब तक कुल 580 यूनिट रक्तदान कराकर उपलब्धि हासिल की गई है। परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी उनि. रणजीत यादव के नेतृत्व में 7 मई को पुलिस मित्र अमेठी द्वारा इंडो रामा थाना कमरौली जनपद अमेठी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाकर कुल-141 यूनिट व 8 मई को मातृत्व दिवस के अवसर पर बाराबंकी में कुल-100 यूनिट रक्तदान किया गया।

इससे पहले 23 मार्च को शहीद दिवस की स्मृति में पुलिस मित्र अयोध्या द्वारा शिविर लगाकर कुल 137 यूनिट रक्तदान किया गया था। इसी क्रम में अम्बेडकरनगर में 27 मार्च को कुल 157 यूनिट रक्तदान व 31 मार्च को सुलतानपुर में कुल 45 यूनिट रक्तदान किया गया।

आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने रक्तदान करने वाले समस्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान मानवता का कार्य है, हम सभी को रक्तदान करना चाहिए, इससे कोई कमजोरी नहीं होती है। रक्तदान हमें संवेदनशील बनाता है। परिक्षेत्र अयोध्या के जनपद अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुलतानपुर, अमेठी तथा बाराबंकी में नियुक्त रक्तदान करने वाले समस्त पुलिस बल बधाई के पात्र हैं। निश्चित ही पुलिस मित्र द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर से समाज में पुलिस के प्रति एक सकारात्मक छवि बनेगी।

पढ़ें-रायबरेली: लेनदेन के विवाद को लेकर आरोपी ने महिला को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

संबंधित समाचार