हरदोई: शादी से लौट रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई-लखनऊ रोड पर बम्हनाखेड़ा के पास भांजी की शादी से वापस लौट रहे उसके मामा और मामा के साथी को पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दुल्हन के मामा की मौत और उसका साथी बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते है कि बघौली थाने के …

हरदोई। हरदोई-लखनऊ रोड पर बम्हनाखेड़ा के पास भांजी की शादी से वापस लौट रहे उसके मामा और मामा के साथी को पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दुल्हन के मामा की मौत और उसका साथी बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताते है कि बघौली थाने के तकिया बरौली निवासी शमशाद अपने साथी जिगनिया गांव के  मनीष के साथ अपनी भांजी की शादी में शामिल होने सुरसा थाने के विलासपुर गांव गया हुआ था। जहां से वह रविवार की शाम वापस घर लौट रहा था इसी बीच रास्ते में बघौली थाने के बम्हनाखेड़ा के पास तेज़ रफ्तार से आ रहे पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

इस हादसे में शमशाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी मनीष बुरी जख्मी हो गया। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर मनीष को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

बताया गया है कि शमशाद खेती-किसानी करके अपने परिवार की परवरिश कर रहा था। अचानक हुए हादसे से शमशाद के घर वालों के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

पढ़ें- जयपुर में कार और बाइक की भीषण टक्कर, दो लोगों ने गवाई जान

संबंधित समाचार