सीतापुर: सपा विधायक अनिल वर्मा का वाहन पलटा, बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लहरपुर/सीतापुर। समाजवादी पार्टी के लहरपुर विधायक अनिल वर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी तालगांव इलाके में रामा लखना मोड़ के पास देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई उनके कार्यकर्ताओं में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला, हालांकि कुछ …

लहरपुर/सीतापुर। समाजवादी पार्टी के लहरपुर विधायक अनिल वर्मा की स्कॉर्पियो गाड़ी तालगांव इलाके में रामा लखना मोड़ के पास देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई उनके कार्यकर्ताओं में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला, हालांकि कुछ ही देर में जानकारी मिल गई थी। गाड़ी में बैठे किसी भी व्यक्ति का किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

दुर्घटना के समय सपा विधायक अनिल वर्मा के साथ ड्राइवर सहित पांच लोग स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। इस दुर्घटना में विधायक अनिल वर्मा सहित सभी लोग बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि लहरपुर विधायक अनिल वर्मा तालगांव के ठेकेदारपुरवा एक क्रिकेट टूर्नामेंट मे षामिल होने जा रहे थे।

रामा लखना मोड़ के पास सड़क पर हुये गड्ढे से बचने के प्रयास में विधायक का वाहन पलट गया। वहीं दुर्घटना की सूचना पाकर भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और उन्होंने विधायक सहित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया इस दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई। घटना के उपरांत विधायक अनिल वर्मा ने एक मुशायरे में भाग लिया।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: सपा विधायक के आवास के बाहर सड़क दुर्घटना, घायलों को विधायक ने भिजवाया अस्पताल

संबंधित समाचार