पीलीभीत: हाईवे पर रफ्तार के कहर से अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। वहीं हाईवों पर वाहनों की तेज रफ्तार का कहर बरकरार है। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर …

अमृत विचार, पीलीभीत। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। वहीं हाईवों पर वाहनों की तेज रफ्तार का कहर बरकरार है। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पहला हादसा असम हाईवे पर हुआ। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय रविंद्र पाल पुत्र मेवाराम मजदूरी करते थे। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे काम के सिलसिले में गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौरा गांव जाने के लिए बाइक से निकले। मकान से कुछ दूरी पर पहुंचते ही असम हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने अलर्ट किया और ट्रक पकड़कर असम चौकी पर खड़ा कर लिया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

जहां उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन सोमवार को सुनगढ़ी पुलिस ने परिजन से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। पत्नी शशि देवी का रोकर बुरा हाल रहा। जिसे परिजन और रिश्तेदार ढांढस बंधाने में जुटे रहे। मृतक के दो बच्चे 14 वर्षीय अनुज और 11 वर्षीय पंकज है। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा करेंगे 14 मई को लुधियाना का दौरा

संबंधित समाचार