बरेली: दबंग ने महिला से घर में घुसकर की छेड़छाड़
अमृत विचार, बरेली। दबंग ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की और नकदी व जेवर लूट ले गए। महिला ने एसएसपी से इसकी शिकायत की है। इज्जतनगर के बीडीए कॉलोनी की रहने वाली महिला का आरोप है कि दबंग जबरन उसके घर में घुसे और उसके …
अमृत विचार, बरेली। दबंग ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की और नकदी व जेवर लूट ले गए। महिला ने एसएसपी से इसकी शिकायत की है। इज्जतनगर के बीडीए कॉलोनी की रहने वाली महिला का आरोप है कि दबंग जबरन उसके घर में घुसे और उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
पीड़िता ने विरोध किया तो उसके घर का सामान तोड़ दिया और घर में रखे 6500 रुपये और 25 तोला चांदी लूटकर ले गए। पीड़िता ने इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे परेशान होकर वह एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
ये भी पढ़ें- बरेली: हार्टमन कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ अभिभावकों ने खोला मोर्चा
