बरेली: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला का हो गया गर्भपात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का मकड़जाल फैला हुआ है, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है। लगातार सीएमओ कार्यालय में इस प्रकार के मामले की शिकायतें मिल रही हैं। सोमवार को भी एक महिला ने सीएमओ को पत्र देकर झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज से गर्भपात होने और …

अमृत विचार, बरेली। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का मकड़जाल फैला हुआ है, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है। लगातार सीएमओ कार्यालय में इस प्रकार के मामले की शिकायतें मिल रही हैं। सोमवार को भी एक महिला ने सीएमओ को पत्र देकर झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज से गर्भपात होने और गलत दवा देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला
भोजीपुरा के घंघोरा-घंघोरी गांव निवासी नदीम ने सीएमओ को पत्र देकर बताया कि बीती 22 अप्रैल को मेरी मां हसीना बानो की तबीयत खराब हुई। उन्हें लेकर अनवार मेडिकल स्टोर गए यहां अनवार उर्फ अच्छन नाम के युवक ने उसकी मां को गलत दवा दे दी। थोड़ी ही देर बाद मां को खून की उल्टियां होने लगी, जब परिजनों ने विरोध किया तो वह लोग अभद्र व्यवहार करने लगे।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इन लोगों ने एक गर्भवती महिला को दवा दी थी जिसका गर्भपात हो गया। पीड़ित ने सीएमओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसीएमओ प्रशासन डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत की है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं टीम भेजकर मेडिकल संचालन के भी दस्तावेज की जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: शादी के 10वें दिन जेवर, नकदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

संबंधित समाचार