हरदोई: बाजार में हुये बवाल के बाद बाग में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस ने कहा- गहराई से की जा रही है जांच-पड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। खरीददारी करने बाजार गये बुजुर्ग की वहां हुये झगड़े में पिटाई कर दी गई। इसके बाद उसका शव गांव के बाहर बाग में फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। वहीं बुज़ुर्ग के घर वाले भी आत्महत्या नहीं, बल्कि इसे हत्या मान रहे हैं। …

हरदोई। खरीददारी करने बाजार गये बुजुर्ग की वहां हुये झगड़े में पिटाई कर दी गई। इसके बाद उसका शव गांव के बाहर बाग में फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इस मामले को लेकर लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। वहीं बुज़ुर्ग के घर वाले भी आत्महत्या नहीं, बल्कि इसे हत्या मान रहे हैं।

वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया गया है कि कोतवाली देहात इलाके के कौढ़ा गांव निवासी 60 वर्षीय छेदी लाल खेती-किसानी करता था। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा चार बच्चे है। छेदीलाल के बड़े बेटे रामकेश ने बताया उसके पिता रविवार के दिन गांव की बाजार को घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए गए हुए थे।

वहीं पर गांव निवासी श्रवण के साथ उसका किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना आगे बढ़ गया कि दोनों में मारपीट तक होने लगी। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। इसी बीच वहां पहुंचे कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। लेकिन इसके बाद छेदीलाल घर नही पहुंचा। इधर घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सोमवार की सुबह उसका शव बाग में गमछे से लटकता हुए देखा गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। इस बारे में लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने मे जुट गई।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: छत पर युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार