बहराइच: दुर्लभ सेंडबोआ सांप के साथ तस्कर गिरफ्तार
बहराइच। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया वन बैरियर के निकट से वन विभाग की टीम ने सोमवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दुर्लभ सेंडबोआ बरामद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कतरनियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन …
बहराइच। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया वन बैरियर के निकट से वन विभाग की टीम ने सोमवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दुर्लभ सेंडबोआ बरामद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है। जबकि तस्कर के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
कतरनियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन के निर्देश पर सोमवार शाम को वन क्षेत्राधिकारी कतरनियाघाट ने वन कर्मियों की टीम गठित की। टीम के वन रक्षक योगेश प्रताप सिंह, वन रक्षक शिवकुमार शर्मा, यमुना विश्वकर्मा अवैध शिकार और अवैध कटान पर अंकुश के लिए गश्त कर रहे थे। तभी एक ग्रामीण बिछिया वन बैरियर के निकट बोरा के साथ आता दिखा। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास दुर्लभ सेंडबोआ सांप बरामद हुआ। जिस पर उसे हिरासत में लिया गया।
डीएफओ ने बताया कि उसकी पहचान मोती पुर निवासी कोयली सिंह पुत्र मुनेश्वर सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया है। जबकि कोयली सिंह के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि आरोपी के पास से 410 रुपए भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि सेंड बोआ सांप उत्तेजनात्मक दवा बनाने के काम आता है।
यह भी पढ़े:-हरदोई: खरीददारी के बहाने चोरों ने मोबाइल शॉप पर किया हाथ साफ, गिरफ्तारी के साथ चोरी का माल हुआ बरामद
