लखनऊ: राह चलती युवती के साथ हुई छेड़छाड़, विरोध करने पर शोहदे ने दी धमकी, मुकदमा दर्ज
लखनऊ। विकास नगर में शोहदे ने राह चलती युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की ओर से विरोध किए जाने पर आपत्तीजनक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता अपनी देवरानी के घर से …
लखनऊ। विकास नगर में शोहदे ने राह चलती युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की ओर से विरोध किए जाने पर आपत्तीजनक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
पीड़िता अपनी देवरानी के घर से लौट रही थी। वह घर से कुछ दूर पर ही थी तभी पीछे से आए एक आसिफ नाम के युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। यह देख वह डर गई उसने धक्का देकर अपना हाथ छुड़ाया।
इस पर आरोपित गालियां देने लगा। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपित धमकाते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर विकासनगर के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
