कॉमेडी क्वीन भारती ने अपने बेटे का रखा Cute Name, फोटो शेयर कर बताया नाम
मुंबई। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का बेटा अब एक महीने का हो चुका है। भारती और हर्ष लिंबाचिया ने अपने एक महीने के बेटे का नाम भी रख दिया है। जिसे सुन कर लोग चौक गये हैं क्योंकि इनके बेटे का नाम ही इतना इंटरेस्टिंग हैं। आपको बतादें कि भारती सिंह ने अपने घर 3 …
मुंबई। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का बेटा अब एक महीने का हो चुका है। भारती और हर्ष लिंबाचिया ने अपने एक महीने के बेटे का नाम भी रख दिया है। जिसे सुन कर लोग चौक गये हैं क्योंकि इनके बेटे का नाम ही इतना इंटरेस्टिंग हैं।
आपको बतादें कि भारती सिंह ने अपने घर 3 अप्रैल को बेटे का स्वागत किया था। और अब कपल्स ने अपने बेटे का नाम भी रख दिया है। अब सभी फैस भी भारती सिंह के बेटे का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड है। कि आखिर कॉमेडी क्वीन को अपने बेटे के लिए क्या नाम पसंद आया है। ऐसे में भारती ने भी अपने बेटे के नाम का खुलासा किया।
आपको बतादें कि भारती सिंह के बेटे का नाम है बेहद क्यूट है। इंस्टाग्राम पर भारती ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका बच्चा पिता हर्ष की गोद में नजर आ रहा था। इस फोटो को शेयर करते हुए भारती सिंह ने लिखा था- हैप्पी वन मंथ गोला।
जिससे यह खुलासा हो चुका है कि भारती सिंह ने अपने बेटे का प्यार से गोला नाम रखा है। जब भारती सिंह से पूछा गया कि आखिर उन्होंने अपने बेटे का नाम गोला क्यों रखा। तो कॉमेडियन ने कहा कि उनका बेटा बहुत ही ज्यादा गोलू-मोलू है इसलिए वो और उनके पति बेटे को गोला कहकर पुकारते हैं।
अब बात करें भारती के वर्क की तो भारती सिंह ने बच्चे को जन्म देने के बारह दिन के बाद काम पर वापसी कर ली थी। जिसके बाद बहुत लोगो ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। भारती सिंह ने उस दौरान ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। भारती ने कहा कि घर में इतने लोग हैं कि बच्चा उनके पास तो शाम को ही आता है, ऐसे में उतनी देर में मैंने सोचा काम क्यों ना कर लिया जाए।
पढ़ें-भारती सिंह ने शेयर की लिटिल चैंपियन की पहली तस्वीर, फोटो देख सेलेब्स ने बरसाया प्यार
