बांदा: करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। घरेलू काम करते समय महिला करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किरन कॉलेज चौराहे की निवासी ममता देवी (35) अपने घर पर काम कर रही …

बांदा। घरेलू काम करते समय महिला करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किरन कॉलेज चौराहे की निवासी ममता देवी (35) अपने घर पर काम कर रही थी। तभी पास पड़े बिजली के तार से उसे करंट लग गया। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। परिजनों ने पहुंचकर उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। तब तक ममता की मौत हो चुकी थी। मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया की अभी एक ममता नाम की महिला को लाया गया था। जो मृत अवस्था में यहां लाई गई थी। परिजन ने बताया की करंट लगा था। इसको शव को मॉर्चरी में रखा दिया गया है।

पढ़ें- अयोध्या: खेत में लगे कटीले तार में छोड़ा करंट, महिला की चपेट में आने से मौत, तीन के खिलाफ केस दर्ज

संबंधित समाचार