बहराइच: जिला एथलेटिक्स टीम के 27 सदस्यीय दल का चयन, लखनऊ में आयोजित होगी प्रतियोगिता
बहराइच। आगामी 55वी यूपी स्टेट एनुअल अंडर- 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है। लखनऊ में 15 और 16 मई को आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में जिले के 27 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ‘बब्लू’ व सचिव अटल सिंह ने बताया कि …
बहराइच। आगामी 55वी यूपी स्टेट एनुअल अंडर- 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए जिला एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है। लखनऊ में 15 और 16 मई को आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में जिले के 27 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ‘बब्लू’ व सचिव अटल सिंह ने बताया कि 55 वी यूपी स्टेट एनुअल अंडर -20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जनपद से 27 सदस्यीय बालक ,बालिका टीम प्रतिभाग करेंगी।
एथलेटिक्स टीम का चयन जनपद के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। सचिव ने बताया कि 55वी यूपी स्टेट एनुअल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन लखनऊ में 15 व 16 मई को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेशभर के जनपदों की टीम प्रतिभाग करेंगी।
चयनित खिलाड़ियों के नाम
सोमयज्ञ सैनी, प्रदीप कुमार, साजिद खान, अनुपम ,बलराम, अमनदीप, श्यामू, धर्मराज ,अंकित कुमार, पुरुषोत्तम, विनीत सिंह ,आदित्य प्रताप, दिलीप कुमार ,मो0 आसिफ, राज सिंह, मो. गुफरान, पंकज कुमार ,विकास सिंह, शिवाजी अवस्थी, मो0 अहमद ,मो. अल्ताफ ,अमित कुमार शाक्य ,संजीव सिंह ,सचिन कुमार ,व लड़कियों में सिमरन कौर ,अनामिका सिंह, रुचि सिंह,जनपदीय एथेलेटिक्स टीम चयन के दौरान उपक्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक, सेलेक्टर कुसमेन्द्र सिंह राणा , कोषाध्यक्ष सुनील कुमार राय ,फुटबॉल कोच राकेश पासवान ,हॉकी कोच मो. आरिफ ,रोहित सिंह, अर्पित कुमार ,प्रज्वल त्रिपाठी, रामसुमिरन वर्मा, महेश यादव, संतोष सिंह, वीरेंद्र पाल सहित एथेलीट व उनके परिजन मौजूद रहे।
पढ़ें- बरेली: प्रदेश स्तरीय तीरदांजी प्रतियोगिता में रिधिविक ने जीता गोल्ड
