वाराणसी: एहतेजाजी अलम का आज 100वां जुलूस, सैकड़ों शिया मुस्लिमों ने उठाई बीबी जहरा स्मारक बनावाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। आज बीबी जहरा और इमामों के रोजे तोड़ने के विरोध में शिया समुदाय जुलूस निकाल रहा है। वाराणसी में इस जुलूस का आज 100वां साल है। इसे एहतेजाजी अलम का जुलूस भी कहते हैं। यह जूलूस आज बेनियाबाग में कालीमहल स्थित शिया मस्जिद से कदीमी रवायात के मुताबिक उठाया गया। सैकड़ों की संख्या में …

वाराणसी। आज बीबी जहरा और इमामों के रोजे तोड़ने के विरोध में शिया समुदाय जुलूस निकाल रहा है। वाराणसी में इस जुलूस का आज 100वां साल है। इसे एहतेजाजी अलम का जुलूस भी कहते हैं।

यह जूलूस आज बेनियाबाग में कालीमहल स्थित शिया मस्जिद से कदीमी रवायात के मुताबिक उठाया गया। सैकड़ों की संख्या में शिया मुस्लिम नईसड़क, दालमंडी, चौक, नीचीबाग, मैदागिन, विश्वेश्वर गंज से होते हुए शिया जामा मस्जिद, दारानगर तक जाएंगे। यहां पर जलसे भी आयोजित होंगे।

जूलूस निकाल रहे लोगों ने नौहा ओ मातम, बीबी जहरा और इमामों के रोजे तोड़ने के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा कि इतिहास में की गई यह बड़ी भूल थी।

हाजी फरमान हैदर ने बताया कि वाराणसी के अंजुमन हैदरी से यह जुलूस को बीते 99 सालों से उठती चली आ रही है। कोरोना काल में कोविड गाइडलाइन के पालन करते हुए पिछले दो वर्षों से ये जुलूस सड़क पर नहीं निकल सका था।

पढ़ें- फीस जमा न होने पर छात्रों को बनाया बंधक, छात्रसभा ने की जांच की मांग

संबंधित समाचार