Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में उग्र हुआ प्रदर्शन, पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने नौसैनिक अड्डे में ली शरण
कोलंबो। श्रीलंका के कई शहरों में आर्थिक संकटों के बीच भारी विरोध प्रदर्शनों हो रहे हैं। त्रिंकोमाली नौसैनिक अड्डे के सामने भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने पूर्वी श्रीलंका के त्रिनकोमाली नेवल बेस में शरण ली है। उन्हें एक हेलिकॉप्टर के जरिए बेस …
कोलंबो। श्रीलंका के कई शहरों में आर्थिक संकटों के बीच भारी विरोध प्रदर्शनों हो रहे हैं। त्रिंकोमाली नौसैनिक अड्डे के सामने भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने पूर्वी श्रीलंका के त्रिनकोमाली नेवल बेस में शरण ली है। उन्हें एक हेलिकॉप्टर के जरिए बेस तक ले जाया गया। वहीं, इस बात की जानकारी मिलने पर बेस के बाहर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई है। इस हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हैं।
श्रीलंका में जारी संकट के बीच भारत ने मंगलवार को मदद करने की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- श्रीलंका में स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए भारत पूरी मदद करेगा। बता दें कि श्रीलंका के लिए भारत इस साल 3.5 बिलियन डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रुपए) की मदद भेज चुका है।
देश छोड़ने की फिराक में राजपक्षे का परिवार
सैन्य सूत्रों ने बताया कि राजपक्षे, उनकी पत्नी शिरंथी और उनके सबसे छोटे बेटे रोहिता सहित पूरे परिवार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास टेंपल ट्रीज से वायु सेना के हेलीकॉप्टर में सवार होकर प्रस्थान किया और अब भारी सुरक्षा वाले नौसैनिक अड्डे में शरण ली है। राजपक्षे के दूसरे बेटे, योसिता, जो पूर्व प्रधानमंत्री के सचिव भी थे, उनका परिवार भी सोमवार को देश छोड़ चुका है। इस बीच, श्रीलंका में लागू कर्फ्यू को बुधवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सेना प्रमुख जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। आपातकाल की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सैनिकों को लोगों को गिरफ्तार करने के लिए व्यापक अधिकार दिए गए हैं।
एक नजर
- मंगलवार को कोलंबो में भीड़ ने पश्चिमी प्रांत के सीनियर डीआईजी देशबंधु तेनाकून पर हमला किया। बाद में उनके वाहन में भी आग लगा दी गई।
- श्रीलंका में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर +94-773727832 और ईमेल आईडी [email protected] जारी की गई है।
- श्रीलंकाई सांसद जनक बंडारा तेनाकून के दांबुला स्थित घर में आग लगा दी गई।
- श्रीलंका बार एसोसिएशन ने लोगों को घरों से नहीं निकलने की अपील की।
- प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मंत्री रोहिता अबेगुणवर्धने के आवास पर हमला किया।
- हिंसक प्रदर्शनों के बीच सोमवार को पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से तत्काल सत्र बुलाने को कहा
