अयोध्या: वृद्ध किसान पर सांड ने किया हमला, मौत
अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के शिवनाथ पुर गांव में अपने खेत से घर लौट रहे 65 साल वृद्ध किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नवसृजित नगर पंचायत अंतर्गत शिवनाथपुर गांव निवासी 65 साल वृद्ध देवीदीन बीते सोमवार की …
अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के शिवनाथ पुर गांव में अपने खेत से घर लौट रहे 65 साल वृद्ध किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
नवसृजित नगर पंचायत अंतर्गत शिवनाथपुर गांव निवासी 65 साल वृद्ध देवीदीन बीते सोमवार की देर शाम अपने खेत से घर लौट रहे थे। प्राथमिक विद्यालय के पास एक बिगड़ैल सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया और कई बार उठा उठा कर पटक दिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए पिठला स्थित सौ सैया संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
बताते चलें कि बीते एक सप्ताह पूर्व इसी साड़ ने 45 साल दुखी यादव को भी खेत देखने जाते समय हमला कर दिया। सांड के हमले से दुखी यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लगातार हुई घटनाओं के बाद कुमारगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी विजय कुमार उपाध्याय ने नगर पालिका कुमारगंज कार्यालय पर हिंसक साड़ के पकड़वाने की मांग की।
नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं नगरवासियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सांड को पकड़ाकर गौशाला भिजवाया। इस मौके पर शिवनाथपुर पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि राम उजियार पाण्डेय, बंवा पूर्व प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पढ़ें-बरेली: सांड ने खेत में किसान पर किया हमला, पटक-पटक कर मार डाला
