अयोध्या: प्रबंधक ने छात्राओं को दी डिजिटल इंडिया की जानकारी, 120 बच्चों को टेबलेट किया वितरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामसुमेर आईटीआई गंजा और पन्ना देवी आईटीआई गंजा मसौधा में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विश्वनाथ सिंह, अवधेश यादव अमित यादव, राजेंद्र यादव, भागीरथ यादव, गिरजेश यादव की गरिमामय उपस्थिति में टेबलेट वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रबंधक विनोद यादव ने बालक …

अयोध्या। रामसुमेर आईटीआई गंजा और पन्ना देवी आईटीआई गंजा मसौधा में टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विश्वनाथ सिंह, अवधेश यादव अमित यादव, राजेंद्र यादव, भागीरथ यादव, गिरजेश यादव की गरिमामय उपस्थिति में टेबलेट वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रबंधक विनोद यादव ने बालक व बालिकाओं को डिजिटल इंडिया के तहत होने वाले तमाम कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही साथ बच्चों के भविष्य की उज्जवल कामना भी की। कुल 120 बच्चों को टेबलेट का वितरण किया गया। विश्वनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने विद्यार्थियों के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश के युवाओं के साथ ही योगी सरकार खड़ी है।

पढ़ें-लखनऊ: अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बांटे टेबलेट, छात्रों में दिखी खुशी की लहर

संबंधित समाचार