बहराइच: अब हिचकोले खाते हुए जंगल का सफर नहीं करेंगे पर्यटक, लोक निर्माण विभाग ने शुरू कराया सड़क निर्माण का कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में लोक निर्माण विभाग ने सिंगल लेन का सड़क निर्माण शुरू कराया है। 35 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ जंगल आने वाले पर्यटकों को भी सहूलियत मिलेगी। कतरनिया घाट से ककरहा के बीच 35 किलोमीटर की दूरी है। यह सड़क जंगल …

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में लोक निर्माण विभाग ने सिंगल लेन का सड़क निर्माण शुरू कराया है। 35 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ जंगल आने वाले पर्यटकों को भी सहूलियत मिलेगी। कतरनिया घाट से ककरहा के बीच 35 किलोमीटर की दूरी है। यह सड़क जंगल के बीच से होकर के गुजरी है।

लेकिन सड़क की स्थिति काफी खराब थी। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ जंगल आने वाले पर्यटकों को काफी समस्या होती थी। सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने सड़क निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन ने रुपए मंजूर कर दिया। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण शुरू करा दिया गया है।

सिंगल लेन की सड़क बनने से क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों के साथ पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा। निर्माण पर 15 करोड़ रुपए खर्च होगा। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि सड़क बनने से अब पर्यटकों को ऊबड़ खाबड़ सड़क से छुटकारा मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:-सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी पर होगी कार्रवाई: राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

संबंधित समाचार