बहराइच: विहान बालिका विद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, बालिकाओं ने सीखा योग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर में हुजूरपुर रोड स्थित जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के द्वारा संचालित विहान बालिका विद्यालय में मंगलवार से योग प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। बालिकाओं को प्रशिक्षक 30 मई तक योगाभ्यास कराएंगे। बहराइच शहर के हुज़ूरपुर रोड स्थित बालिका विहान विद्यालय में श्रम विभाग और लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग की ओर …

बहराइच। शहर में हुजूरपुर रोड स्थित जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के द्वारा संचालित विहान बालिका विद्यालय में मंगलवार से योग प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। बालिकाओं को प्रशिक्षक 30 मई तक योगाभ्यास कराएंगे। बहराइच शहर के हुज़ूरपुर रोड स्थित बालिका विहान विद्यालय में श्रम विभाग और लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग की ओर से मंगलवार को योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बीस दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदीयानी और विशिष्ट अतिथि डॉ ज्योति सिंह (जिला महामंत्री भा ज पा महिला मोर्चा )के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि योग करके लंबी जीवन के साथ निरोग भी रह सकते हैं। ऐसे में छात्राएं योग प्रतिदिन करें। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को प्रशिक्षक की ओर से 30 मई तक योगाभ्यास कराया जायेगा।

कार्यशाला को संस्थान की अध्यक्ष जसवीर सिंह, उपाध्यक्ष द्वय श्रद्धा पांडेय और ऋचा श्रीवास्तव, सचिव हिमांशु गुप्ता उप सचिव गौरव शर्मा प्रबंधक जगदीश केशरी, कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र पांडेय और सदस्यों में शिवम् कुमार, स्वेक्षा जैन समीक्षा जैन, शुभांजली अग्रवाल, स्पर्श शुक्ला, पंकज कुमार,, शिवांगी गुप्ता, संरक्षक डॉ गर्वित मल्होत्रा, विहान बालिका विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद, नेहा अस्थाना, भू रत्न श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग विशेषज्ञ सत्यम सिंह के निर्देशन में योग प्रशिक्षिका अनुराधा वर्मा के द्वारा छात्राओं को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से आयोजित हुआ कार्यशाला, किसानों को दी गई ऊर्जा संरक्षण की जानकारी

संबंधित समाचार