बहराइच: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर समेत चार लोगों का रोका एक दिन का वेतन, दी यह चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम की ओर से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से संवेदनहीनता पर जवाब मांगा गया था। प्राचार्य ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर समेत चार लोगों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में चार मई को बारिश के दौरान एक …

बहराइच। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम की ओर से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से संवेदनहीनता पर जवाब मांगा गया था। प्राचार्य ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर समेत चार लोगों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में चार मई को बारिश के दौरान एक शव स्ट्रेचर पर भी एक रहा था।

जबकि सबके पास ही मवेशी खड़ा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्राचार्य डॉ अनिल के साहनी को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। साथ ही इसे अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता बताया था।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने बताया कि चार मई को इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और सुरक्षा गार्ड का एक एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसी स्थिति बनी तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कार्यवाई का पत्र डीएम को दिया गया है। डीएम के द्वारा उप मुख्यमंत्री को पत्र बेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में संवेदनहीनता को लेकर प्राचार्य ने सभी स्टाफ से मांगा स्पष्टीकरण, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार