लखीमपुर-खीरी: मूंछों पर ताव देते कोर्ट पहुंचा आशीष मिश्र, वायरल हुआ वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। तिकुनियां हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के मुख्य आरोपी बेटे आशीष मिश्र की मंगलवार को जिला जज की अदालत में पेशी थी। पुलिस हिरासत में कोर्ट लाए जाने के दौरान वह मूंछों पर ताव देता हुआ नज़र आया। जेल में बंद आशीष के इस अंदाज की फोटो और …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। तिकुनियां हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के मुख्य आरोपी बेटे आशीष मिश्र की मंगलवार को जिला जज की अदालत में पेशी थी। पुलिस हिरासत में कोर्ट लाए जाने के दौरान वह मूंछों पर ताव देता हुआ नज़र आया। जेल में बंद आशीष के इस अंदाज की फोटो और वीडियो तेजी से मीडिया में वायरल हो रहा है।

मंगलवार को आशीष मिश्रा की अलग से पेशी के बाद अंकित दास, सुमित जायसवाल समेत इस मामले के अन्य आरोपियों की भी अदालत में पेशी कराई गई। आशीष मिश्रा की पुलिस हिरासत में मूछों पर ताव देने की तस्वीर उस समय सामने आई जब एक दिन पहले ही सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने खीरी के तिकुनिया कांड मामले की सुनवाई के दौरान नेताओं के गैर जिम्मेदाराना बयानों पर कड़ी टिप्पणी की थी।

कोर्ट ने कहा कि जवाबी हलफनामे के मुताबिक यदि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कथित बयान न दिया होता तो यह घटना ही न हुई होती। किसान तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की एकल पीठ ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की इस मामले को लेकर आलोचना की।

इसके साथ ही सोमवार को कोर्ट ने इस मामले के चार आरोपियों अंकित दास, सुमित जायसवाल, लवकुश और शिशुपाल की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। न्यायालय ने कहा कि अभियुक्तों के विरुद्ध उपलब्ध मजबूत साक्ष्यों को देखते हुए उन्हें जमानत पर रिहा नहीं किया जा सकता। यह आदेश पीठ ने उपरोक्त अभियुक्तों की ओर से दाखिल अलग-अलग जमानत याचिकाओं पर पारित किया।

इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: 11 मई से 13 मई तक बंद रहेगा नेपाल बॉर्डर 

संबंधित समाचार