रायबरेली: एनटीपीसी की बंद इकाई में शुरू हुआ उत्पादन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में दो दिन पहले तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई सबसे बड़ी यूनिट को चालू कर दिया गया है। इस यूनिट को 12 घंटे के अंदर पूरे भार पर चलकर एनटीपीसी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्ण एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में सबसे बड़ी …

रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में दो दिन पहले तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई सबसे बड़ी यूनिट को चालू कर दिया गया है। इस यूनिट को 12 घंटे के अंदर पूरे भार पर चलकर एनटीपीसी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्ण एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में सबसे बड़ी 500 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर छः के ब्वायलर ट्यूब में रिसाव आ गया था।

जिसके कारण इस यूनिट को बंद करना पड़ा था। इस यूनिट के बंद होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ और 24 घंटे के अंदर इस यूनिट को दुरुस्त करके सोमवार की शाम को चला दिया गया। सोमवार को पहले इस इकाई को नियमानुसार आयल पर चलाया गया। उसके बाद जल्द ही इसे कोयले पर लाकर इसका उत्पादन बढ़ा दिया गया है। मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे यह इकाई अपनी कुल उत्पादन क्षमता 500 मेगावाट के सापेक्ष 485 मेगावाट के भार पर उत्पादन कर रही है।

यहां पर सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि किसी भी कोयला आधारित परियोजना में किसी भी बंद यूनिट को इतनी जल्दी पूरे भार पर लाना बड़ी बड़ी उपलब्धि है । एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि इस समय एनटीपीसी की कुल पांच इकाइयां बिजली उत्पादन कर रही है , जबकि 210मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर एक को वार्षिक मरम्मत के लिए काफी पहले ही बंद किया गया था।

यह भी पढ़ें:-एनटीपीसी के हर क्षेत्र में हिंदी भाषा के प्रयोग को दिलाया विस्तार : वंदना चतुर्वेदी

संबंधित समाचार