बरेली: डीटीआई में दलालों को रोकने के लिए तैनात होंगे होमगार्ड
बरेली, अमृत विचार। नकटिया से आरटीओ को शिफ्ट हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि दलालों ने अपना ठिकाना जमा लिया। मामला संज्ञान में आने पर अब अधिकारियों ने दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए एसएसपी को पत्र लिखकर होमगार्ड मुहैया कराने की मांग की है, जिन्हें गेट पर तैनात किया जाएगा। वहीं …
बरेली, अमृत विचार। नकटिया से आरटीओ को शिफ्ट हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि दलालों ने अपना ठिकाना जमा लिया। मामला संज्ञान में आने पर अब अधिकारियों ने दलालों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए एसएसपी को पत्र लिखकर होमगार्ड मुहैया कराने की मांग की है, जिन्हें गेट पर तैनात किया जाएगा। वहीं आवेदन करने वालों को ही कार्यालय के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर दलालों ने अपना डेरा जमा लिया था। वह आवेदकों से अधिक पैसे वसूलकर उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते थे। कई बार दलालों और कर्मचारियों के पैसे लेने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उसके बाद अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलवाकर दलालों के ठिकानों को हटा दिया था।
मगर कुछ दिनों के बाद फिर से नकटिया स्थित कार्यालय के बाहर दलालों ने अपना ठिकाना बना लिया। यहां पर एक दो दिन तक तो दलाल दूर रहे, मगर सोमवार से दलाल सक्रिय दिखे। अमृत विचार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। इस मामले में आरआई एमपी सिंह ने बताया कि एसएसपी को पत्र लिखकर होमगार्ड मुहैया कराने की मांग की गई है।
