लखनऊ: मनपसंद खाना नहीं बनाने पर नाराज पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से वार, हालत गंभीर
लखनऊ। मन पसंद खाना नहीं बनने से नाराज पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार कर पत्नी को खून से लथपथ छोड़ कर आरोपी पति भाग निकला था। शिकायत मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी पति सुभाष चंद्र को मोहनलालगंज बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता लक्ष्मी देवी …
लखनऊ। मन पसंद खाना नहीं बनने से नाराज पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार कर पत्नी को खून से लथपथ छोड़ कर आरोपी पति भाग निकला था। शिकायत मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी पति सुभाष चंद्र को मोहनलालगंज बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पीड़िता लक्ष्मी देवी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मोहनलालगंज प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि गणेशखेड़ा निवासी सुभाष चंद्र सोमवार रात घर में था। पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया था।
इस बात को लेकर उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। पत्नी ने पलट कर जवाब दिया तो सुभाष ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया था। लक्ष्मी के कमर, पेट, पै व पीठ में कुल्हाड़ी के हमले से कई गहरे घाव हो गये। लक्ष्मी के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी बचाने को दौड़े तो सुभाष मौके से भाग निकला।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: हार्डवेयर व्यापारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, गोलियां भी मारीं
