बरेली: रंगदारी न देने पर घर में घुसकर की मारपीट व लूटपाट
बरेली,अमृत विचार। रंगदारी न देने पर दबंगों ने दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही दुकान में रखी नकदी और सामान लूटकर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शाही के ठिरिया कल्याणपुर निवासी वीर सिंह ने बताया कि 4 मई की दोपहर में गांव के कुछ …
बरेली,अमृत विचार। रंगदारी न देने पर दबंगों ने दुकानदार के घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही दुकान में रखी नकदी और सामान लूटकर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शाही के ठिरिया कल्याणपुर निवासी वीर सिंह ने बताया कि 4 मई की दोपहर में गांव के कुछ दबंग उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट कर गालियां देने लगे।
आरोपियों ने उनसे दस रुपये की रंगदारी भी मांगी। मना करने पर उनकी पत्नी चंद्रकली पर लोहे की सरिया से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ भी की और गल्ले में रखे 15000 रुपये और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने शिकायत शाही पुलिस से की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ये भी पढ़ें-
