बरेली: मासूम बेटे के साथ पिता ने की घिनौनी हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पत्नी के साथ मारपीट और फिर उसपर तेजाब डालने वाले पति ने अब मासूम बेटे के साथ घिनौनी हरकत की। बच्चा जब मां से मिला तो उसने सारी बात बताई। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है। इज्जतनगर की एक महिला ने बताया कि उसने कुछ समय पहले युवक …

बरेली, अमृत विचार। पत्नी के साथ मारपीट और फिर उसपर तेजाब डालने वाले पति ने अब मासूम बेटे के साथ घिनौनी हरकत की। बच्चा जब मां से मिला तो उसने सारी बात बताई। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
इज्जतनगर की एक महिला ने बताया कि उसने कुछ समय पहले युवक से प्रेम विवाह किया था।

कुछ समय बाद पति परेशान करने लगा। उसने महिला पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। बाद में आरोपी ने बेटे की हत्या करने की धमकी तो पत्नी ने मामले में समझौता कर लिया। बेटा पिता के साथ रह रहा था। 8 मई को जब वह बच्चे से मिली तो उसने बताया कि पापा उसके साथ घिनौनी हरकत करते हैं। यह सुनकर वह सन्न रह गई।

उसने इज्जतनगर पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को महिला परिवार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां मासूम ने सीओ को मामले की जानकारी दी। सीओ ने पुलिस को आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।—रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

ये भी पढ़ें-

बरेली: सात लाख का पेमेंट लाकर नहीं जमा करने वाला फंसाने की दे रहा धमकी

संबंधित समाचार