UP Corona Update: कोरोना के मिले 278 नये मरीज, एक की मौत, 31.84 करोड़ से अधिक का हुआ टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना के 278 नये केस मिले थे। जबकि 348 मरीज संक्रमण मुक्त हुये थे। यूपी में कुल 1496 एक्टिव मरीज हैं। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 1,34,518 सैंपल …

लखनऊ। यूपी में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना के 278 नये केस मिले थे। जबकि 348 मरीज संक्रमण मुक्त हुये थे। यूपी में कुल 1496 एक्टिव मरीज हैं।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 1,34,518 सैंपल की जांच की गयी। इस तरह प्रदेश में अब तक कुल 11,22,70,608 सैंपल की जांच की गयी हैं। वहीं यूपी में अब तक कुल 20,51,851 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं।हरदोई में एक मरीज की मौत हुई है।

प्रदेश में अब तक 31,84,16,021 डोज टीकाकरण हुआ है। इसमें पहली डोज 17,24,51,164 और दूसरी डोज 14,30,70,896 लगायी गयी है। 9 मई की शाम तक यूपी में 3,03,762 डोज टीकाकरण किया गया। वहीं कुल 28,93,961 प्रिकॉशन डोज लगायी जा चुकी हैं।

पढ़ें- कोरोना के खिलाफ जंग जारी, देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान, 190.50 करोड़ से ज्यादा लगे टीके

संबंधित समाचार