UP Weather Update: ‘लू’ से राहत बरकरार, छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने प्री मानसून को लेकर जताई संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बीते 24 घंटे में फर्रुखाबाद का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तो वहीं मौसम विभाग ने लखनऊ समेत छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लखनऊ के आसपास हवाएं भी चलेंगी। लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, …

लखनऊ। बीते 24 घंटे में फर्रुखाबाद का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तो वहीं मौसम विभाग ने लखनऊ समेत छह जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लखनऊ के आसपास हवाएं भी चलेंगी।

लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी और गाजीपुर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अलर्ट में यह संभावना जताई गई है कि पूर्वांचल से लेकर अवध के क्षेत्र में बारिश होगी।

आंचलिक विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र से आज सर्द हवाएं चलेंगी। इन सर्द हवाओं को यानि पश्चिमी विक्षोभ के नाम से जाना जाता है। क्योंकि मौजूदा समय में समुद्री तूफान पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। अगर यह तूफान इसी क्षेत्र में बना रहा तो प्री मानसून की संभावना और बढ़ जाएंगी।

पढ़ें- वाराणसी: तेज धूप और तपती गर्मी से काशी परेशान, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान, इस सप्ताह छाए रहेंगे बादल

संबंधित समाचार