रक्षा मंत्रालय शुरू करे दो साल से रुकी सेना भर्ती: सांसद अक्षयवर लाल गोंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। लोकसभा क्षेत्र बहराइच के सांसद ने रक्षा मंत्री को पत्र भेजकर दो वर्ष से रुकी सेना की भर्ती को पुनः शुरू करने की मांग की है। साथ ही कोरोना संक्रमण से जिनकी आयु निकल गई है, उन्हे छूट देने की मांग की है। देश में कोरोना संक्रमण को लेकर दो वर्ष से सेना की …

बहराइच। लोकसभा क्षेत्र बहराइच के सांसद ने रक्षा मंत्री को पत्र भेजकर दो वर्ष से रुकी सेना की भर्ती को पुनः शुरू करने की मांग की है। साथ ही कोरोना संक्रमण से जिनकी आयु निकल गई है, उन्हे छूट देने की मांग की है।

देश में कोरोना संक्रमण को लेकर दो वर्ष से सेना की भर्ती रुकी हुई है। जिससे तैयारी में लगे युवा निराश हैं। कुछ यही तराई के बहराइच जनपद का है। इसको देखते बहराइच लोकसभा क्षेत्र के सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजा है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि दो वर्ष से सेना भर्ती रुकी हुई है। इससे युवा काफी परेशान हैं। रक्षा मंत्रालय भर्ती शुरू करे। साथ ही उन्होंने सेना भर्ती में जिन युवाओं की दो वर्ष आयु निकल गई है और वह आवेदन से बाहर हो गए हैं। उन्हें छूट प्रदान करने की मांग की है।

सांसद का कहना है प्रतिदिन सेना में शामिल होने के लिए मेहनत करने वाला युवा दो वर्ष से कोरोना संक्रमण के चलते अधिक उम्र होने से बाहर हो रहा है। ऐसे में इस पर रक्षा मंत्रालय विचार करे।

पढ़ें- ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का दावा, कहा- रूसी सेना अब हो चुकी है काफी कमजोर

संबंधित समाचार