वाराणसी: काशी में बन रहे बारिश के आसार, तेज हवा से मौसम हुआ सुहाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। काशी में ठंडी हवा से मौसम सुहाना हो गया है। आज सुबह का तापमान 29°C दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 38.8°C रहा। वाराणसी में इस समय 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है। साथ ही हल्के बादलों की वजह से धूप में एक धुंधलापन सा है। हालांकि दोपहर …

वाराणसी। काशी में ठंडी हवा से मौसम सुहाना हो गया है। आज सुबह का तापमान 29°C दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 38.8°C रहा। वाराणसी में इस समय 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही है। साथ ही हल्के बादलों की वजह से धूप में एक धुंधलापन सा है। हालांकि दोपहर तक यह धूप तेज हो जाती है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुमानों के अनुसार कल वाराणसी में गरज-चमक के साथ ही थोड़ी देर के लिए बारिश हो सकती है। वहीं इस पूरे सप्ताह भर हल्के-फुल्के बादल आसमान में छाए रहेंगे।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ ने पूर्वी और दक्षिणी तटों पर मौसम मिजाज को बदल दिया है।

वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) आज 51 अंक दर्ज किया गया। जबकि, मंगलवार को यह 63 अंक पर था। प्रदूषण का लेवल कल के मुकाबले 12 अंक तक कम हो गया है। शहर की हवा में प्रदूषण अभी संतोषजनक’ की ही कटेगरी में है।

पढ़ें- बाराबंकी: बिगड़ा मौसम, आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी, 200 गांव की बिजली गुल

संबंधित समाचार