बांदा: शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, तीन घायल
बांदा। मंगलवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक शादी समारोह से अपनी भाभी के …
बांदा। मंगलवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक शादी समारोह से अपनी भाभी के साथ जमालपुर अपने घर लौट रहा था।
शादी समारोह कमासिन थाना क्षेत्र के बिहारवा गांव में था। वहीं से जमालपुर निवासी अजय कुमार (30) देर रात अपने घर लौट रहे थे। अजय के साथ उसकी भाभी भी थी। रास्ते में उसकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई, जिससे मौके पर अजय की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी सहित बाइक सवार 2 अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
पढ़ें- बहराइच: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, एक घायल
