चीनी कंपनियों की पाकिस्तान को चेतावनी, बिजली बिल के 300 अरब रुपए चुकाओ, वर्ना पूरे मुल्क में कर देंगे अंधेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। पाकिस्तान को चीन से बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान में बिजली बनाने वाली चीनी कंपनियों ने पाक सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पहले उनके 300 अरब रुपए का भुगतान करे, नहीं तो बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। जिससे पूरा पाकिस्तान अंधेरे में डूब जाएगा। चाइनीज इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स के 25 मेंबर्स …

बीजिंग। पाकिस्तान को चीन से बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान में बिजली बनाने वाली चीनी कंपनियों ने पाक सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पहले उनके 300 अरब रुपए का भुगतान करे, नहीं तो बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। जिससे पूरा पाकिस्तान अंधेरे में डूब जाएगा। चाइनीज इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स के 25 मेंबर्स ने कहा है कि वो पेमेंट मिलने के बाद ही सर्विस जारी रख पाएंगे।

भुगतान नहीं मिलने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई
‘डॉन’ अखबार के अनुसार, पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक के दौरान चीन के स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) ने यह बात कही है। सीपीईसी परियोजना के तहत ऊर्जा, संचार, रेलवे जैसे क्षेत्रों में काम कर रही चीन की 30 कंपनियों भी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान बिजली का उत्पादन करने वाली कंपनियों ने 300 अरब पाकिस्तान रुपये (15,95,920,800 डॉलर) का भुगतान नहीं मिलने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। चीन की स्वतंत्र बिजली उत्पादकों के लगभग 25 प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनका भुगतान नहीं किया जाएगा, तो वे कुछ दिन के भीतर काम करना बंद कर देंगे।

आर्थिक संकट की ओर बढ़ा पाकिस्तान
श्रीलंका की तरह पड़ोसी देश पाकिस्तान भी राजनीतिक घमासान के साथ-साथ आर्थिक संकट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। पाक में राजनीतिक स्थिरता का ग्राफ नीचे जा ही रहा है, डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की साख भी रसातल पाताल की ओर है। पाकिस्तान के पहले से खस्ताहाल खजाने के लिए डॉलर का चढ़ता भाव बेहद बुरी खबर है, क्योंकि इसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तान को अपनी जरूरत का आयात महंगे दामों पर करना पड़ेगा। यानी हालात काफी हद तक श्रीलंका वाले रास्ते पर ही आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका झेल रहा महंगाई और राजनीतिक अस्थिरता की मार, हालात बेकाबू

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता