बहराइच: सीता नवमी उत्सव पर महिलाओं ने भजनों की लगाई झड़ी, पंचायती मंदिर में हुई पूजा अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के राम जानकी पंचायती मंदिर में शाम को सीता नवमी उत्सव मनाया गया। भगवान राम और सीता की पूजा अर्चना कर भजन प्रस्तुत किया। सुख समृद्धि की कामना की। शहर के छावनी चौराहा स्थित पंचायती राम जानकी मंदिर में मंगलवार शाम को सीता नवमी मनाया गया। क्षेत्र की महिलाएं एकत्रित हुई। सभी ने …

बहराइच। शहर के राम जानकी पंचायती मंदिर में शाम को सीता नवमी उत्सव मनाया गया। भगवान राम और सीता की पूजा अर्चना कर भजन प्रस्तुत किया। सुख समृद्धि की कामना की।

शहर के छावनी चौराहा स्थित पंचायती राम जानकी मंदिर में मंगलवार शाम को सीता नवमी मनाया गया। क्षेत्र की महिलाएं एकत्रित हुई। सभी ने भगवान राम और सीता की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। आभा गोयल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से माता सीता पर भजन और गीत प्रस्तुत किया।

साथ ही माता सीता राजकुमारी होने के बाद भी किस तरह पति धर्म का पालन किया, इसके बारे में बताया गया। सभी ने एक दूसरे को सीता नवमी की बधाई दी। इस दौरान राधा, कृष्णा, सावित्री, अनुष्का, तृष्णा, मीना पाठक, राम जी, उर्मिला, कुसुम, मिथिलेश, संतोषिनी पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें- बहराइच: स्कंद माता की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु, लगी भीड़

संबंधित समाचार