बहराइच: बौर लगे आम के पेड़ों पर बिना परमिट के चलाया आरा, पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से कटवाए पेड़

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर के ग्राम अरकापुर में लगे आम के पेड़ों को बिना परमिट के ही कटवा दिया गया। इतना ही नहीं इन पेड़ों पर आम के बौर भी लगे हैं। इसके बाद भी जमकर हरे पेड़ों की कटान जारी है। श्रावस्ती वन प्रभाग के पयागपुर वन रेंज के ग्राम अरकापुर में काफी संख्या में आम …

बहराइच। पयागपुर के ग्राम अरकापुर में लगे आम के पेड़ों को बिना परमिट के ही कटवा दिया गया। इतना ही नहीं इन पेड़ों पर आम के बौर भी लगे हैं। इसके बाद भी जमकर हरे पेड़ों की कटान जारी है।

श्रावस्ती वन प्रभाग के पयागपुर वन रेंज के ग्राम अरकापुर में काफी संख्या में आम के पेड़ लगे हुए हैं। इस समय आम के पेड़ों में बौर भी लगे हैं। इसके बाद भी ठेकेदार हरे आम के पेड़ों की कटान धड़ल्ले से कर रहे हैं। ग्राम अरकापुर में 25 आम के पेड़ बिना परमिट के काट डाले। इसके अलावा अरकापुर से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित भीगुरी गांव में आम और गूलर के पेड़ बिना परमिट के काट डाले गए।

ठेकेदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुलिस और वन विभाग का 1500 और 500 रेट फिक्स है। इतना खर्च करने के बाद पेड़ की कटान करवा देते हैं। ऐसे में पर्यावरण को लेकर वन और पुलिस विभाग की शिथिलता जग जाहिर है।

पढ़ें-देवरिया: सौतेली मां ने दो बेटों को गला रेताकर उतारा मौत के घाट, हत्या में सगे बेटे-बहू ने भी दिया साथ

संबंधित समाचार