गाजियाबाद: 17वीं मंजिल से गिरकर महिला की हुई मौत, हादसा और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कविनगर क्षेत्र स्थित लैंड क्राफ्ट सोसाइटी में 47 साल की महिला की 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन में सामने आया कि महिला बीमार रहती थी। यह हादसा है या आत्महत्या, अभी स्पष्ट नहीं हो सका …

गाजियाबाद। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे कविनगर क्षेत्र स्थित लैंड क्राफ्ट सोसाइटी में 47 साल की महिला की 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन में सामने आया कि महिला बीमार रहती थी। यह हादसा है या आत्महत्या, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि सोसाइटी के फ्लैट नंबर-1711 में नितिन साहनी, पत्नी रंजना साहनी (47) और बेटा-बेटी के साथ रहते हैं। नितिन के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उठकर बालकनी में गईं, वहां से वे नीचे गिर गईं। सुरक्षाकर्मियों ने जब महिला का शव पड़ा देखा तो शोर मचाया तब जाकर उनकी पहचान हो पाई।

सोसाइटी के मैनेजर ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ इस फ्लैट में किराए पर रहती थीं। हमें सुरक्षा गार्डों से इस हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद फोन करके पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

पढ़ें- लकनऊ: निर्माणाधीन अपार्टमेंट से गिर कर मजदूर की मौत, केस दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा